जालंधर – (मनदीप कौर )- शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ Jalandhar Traffic Police ने कार्रवाई तेज कर दी है। स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए पुलिस की ओर से संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। इसी दौरान भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर नाकाबंदी के दौरान एक Fortuner को रोककर जांच की गई।
Fortuner पर लगी थी काली फिल्म और VIP हूटर

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान Fortuner गाड़ी नंबर PB-05-ए-1120 पर काली फिल्म लगी हुई मिली। इसके अलावा वाहन पर VIP हूटर भी लगा हुआ था। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालक का चालान काटा और उसे भविष्य में ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/jalandhar-terror-network-86-p-hand-grenade-arrest/
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों पर नियमों के विपरीत काली फिल्म या VIP हूटर का इस्तेमाल न करें। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का पालन जरूरी है।
अवैध कब्जों से भी बढ़ रही ट्रैफिक की परेशानी
भगवान वाल्मीकि चौक शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल है। आसपास कुछ स्थानों पर दुकानों के बाहर सामान रखने और अवैध कब्जों के कारण सड़क पर जगह कम हो जाती है। इससे इस मार्ग पर अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है।
बताया गया है कि पूर्व पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के कार्यकाल के दौरान इस रोड को वन-वे जोन घोषित किया गया था, ताकि यातायात को व्यवस्थित किया जा सके। इसके बावजूद सड़क पर ट्रैफिक संबंधी परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
एंबुलेंस को भी होती है परेशानी
चौक से कुछ दूरी पर सिविल अस्पताल होने के कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था का सीधा असर मरीजों और एंबुलेंस पर भी पड़ता है। जाम की स्थिति में एंबुलेंस को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

