जालंधर -(मनदीप कौर)- बैंक एन्क्लेव में सड़क पर बाइक खड़ी करने को लेकर रोडरेज विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान बचाव में कार चालक द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, सड़क के मोड़ पर कुछ युवक मोटरसाइकिलें खड़ी करके वहां मौजूद थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कार सवार व्यक्ति ने रास्ता साफ करने के लिए युवकों से बाइक साइड में करने को कहा। इसी बात को लेकर कार चालक और बाइक सवार युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/firozpur-police-encounter-2-gangster-injured/
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर 15-16 अन्य लोग भी पहुंच गए। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। इसी दौरान कार चालक को अपनी सुरक्षा के लिए हवाई फायर करना पड़ा।
सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच की गई तो यह रोडरेज का विवाद सामने आया। इसी दौरान Blinkit का डिलीवरी बॉय कृष्ण कुमार भी मौके पर मौजूद था।
वहीं, मामले से जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में अमरिंदर सिंह नामक व्यक्ति की गाड़ी को लेकर भी विवाद सामने आया। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

