जालंधर -(मनदीप कौर )- पंजाब के जालंधर शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला अजीत नगर इलाके से सामने आया है, जहां सड़क किनारे खड़ी एक महिंद्रा पिकअप को कार सवार चोर कुछ ही मिनटों में चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, किशनपुरा निवासी वाहन मालिक दूध सप्लाई का काम करता है। वह रोजाना की तरह अपनी महिंद्रा पिकअप सड़क किनारे खड़ी कर घर चला गया था। जब वह अगले दिन काम पर जाने के लिए बाहर आया तो उसकी गाड़ी मौके से गायब थी।

यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/amritsar-heroin-seized-5-28-kg/
इसके बाद पीड़ित ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि कार सवार चोर पिकअप चोरी कर ले जा रहे हैं। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत थाना रामामंडी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी की गई पिकअप को किस दिशा में ले जाया गया।
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर वाहन बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पीड़ित ने प्रशासन से उसकी पिकअप जल्द वापस दिलाने की मांग की है।

