जालंधर -(मनदीप कौर)-जालंधर के मॉडल टाउन स्थित एक निजी जिम में महिला ट्रेनर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जिम में मौजूद एक व्यक्ति ने महिला की मर्जी के खिलाफ उसे पकड़ लिया, जिसका महिला ने विरोध किया।
पुलिस में शिकायत के बाद कार्रवाई
घटना के बाद पीड़िता ने थाना 6 की पुलिस को शिकायत दी। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े:-
रिजॉर्ट मालिक पर आरोप
महिला की शिकायत में White Diamond Resort के मालिक हनी रंधावा का नाम सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हनी रंधावा को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

