बरनाला -(मनदीप कौर)- बरनाला में बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को थाना सिटी वन की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापा मारा। इस दौरान करीब 10 प्रेमी जोड़े संदिग्ध हालत में पाए गए, जिन्हें हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/dsp-death/
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस होटल के खिलाफ काफी समय से गलत गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए पुलिस टीम ने अचानक रेड की। जांच के दौरान होटल में ठहरे लोगों की एंट्री और रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर होटल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि इस होटल की वजह से इलाके का माहौल खराब हो रहा है और यह तीसरी बार है जब ऐसा मामला सामने आया है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि होटल का लाइसेंस रद्द कर इसे स्थायी रूप से बंद किया जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

