जालंधर -(मनदीप कौर )- नकोदर बस स्टैंड के अंदर उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात लुटेरों ने दिनदहाड़े गोली चलाकर एक व्यापारी से बाइक लूट ली और मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित संजीव इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी का बेटा बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बंदूक की नोक पर वारदात को अंजाम दिया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना इंचार्ज हरविंदर सिंह की ओर से बताया गया कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

