बटाला -(मनदीप कौर )- में गोली लगने का मामला सामने आया है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला पहुंचाया गया।
सिविल अस्पताल बटाला में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल बरामद की है। थाना सिविल लाइन के SHO लखविंदर सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में संभावना सामने आई है कि गोली युवक की तरफ से ही चली हो सकती है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गोली जानबूझकर चलाई गई या किसी अन्य कारण से अचानक चली।
पुलिस के मुताबिक घायल युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।

