जालंधर/नकोदर:-(मनदीप कौर)- अवैध खनन के खिलाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नकोदर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन से जुड़े दो मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान खनन में इस्तेमाल होने वाली भारी मशीनरी और वाहनों को भी जब्त किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने नकोदर क्षेत्र के गांवों में चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान गुरप्रीत सिंह उर्फ गेरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध खनन से जुड़े मामलों में BNS की धारा 303 और Mining Act की धारा 21 के तहत केस दर्ज किए हैं।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, इस अभियान में 2 पोकलेन मशीनें, 2 JCB मशीनें, 5 टिप्पर, 4 ट्रैक्टर और 3 ट्रॉलियां समेत अन्य खनन उपकरण जब्त किए गए।
पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

