जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से अमृतसर जा रही शान-ए-पंजाब ट्रेन के दौरान एक युवती का पैर फिसल गया। बेटी को बचाने के लिए उसके पिता तुरंत उसकी ओर दौड़े, लेकिन वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े:-जालंधर में 83 पेटी अवैध शराब बरामद, 2 गाड़ियों से हुई बड़ी खेप जब्त

बताया जा रहा है कि परिवार दिल्ली से अमृतसर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस दिल्ली से अमृतसर के बीच चलती है और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर इसका निर्धारित ठहराव है।

