पंजाब मौसम अपडेट: पंजाब में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 16 सितंबर को राज्य के 7 जिलों में Yellow Alert जारी किया है। इन इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर समेत प्रभावित इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। पंजाब के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।
Jalandhar समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक Jalandhar, Kapurthala, Nawanshahr, Ludhiana, Ferozepur और अन्य जिलों में भी बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
17 सितंबर को भी मौसम रहेगा सक्रिय
17 सितंबर को भी पंजाब में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है। IMD के पंजाब warning bulletin में 17 सितंबर तक Heavy Rain तथा Thunderstorm/Lightning की चेतावनी दर्ज है। 18 और 19 सितंबर के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचना चाहिए। मौसम खराब होने पर स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ताजा एडवाइजरी पर ध्यान देना जरूरी है।

