अमृतसर:-(मनदीप कौर)– शहर के महा सिंह गेट इलाके में जनरेटर से गैस लीक होने के चलते बड़ा हादसा सामने आया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी प्रभावित लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब लॉटरी की दुकान के ऊपर मौजूद कमरे में 5 लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान जनरेटर से गैस लीक होने लगी और कमरे में मौजूद लोग इसकी चपेट में आकर बेहोश हो गए।
अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत
हादसे के बाद सभी पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 55 वर्षीय जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। वह अमृतसर के ग्रामीण क्षेत्र खासा का रहने वाला बताया जा रहा है। बाकी चार लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है।
यह भी पढ़े:-Jalandhar में गोवंश से भरी दो पिकअप पकड़ी गईं, 3 बैल बरामद; एक चालक हिरासत में
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जनरेटर से गैस किस वजह से लीक हुई और हादसे के समय कमरे में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौके से सामने आने वाले तथ्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हादसे की वजह की जांच जारी
फिलहाल शुरुआती जानकारी में हादसे की वजह जनरेटर से गैस लीक होना बताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और प्रभावित लोगों के बयान तथ अन्य तथ्यों के आधार पर पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

