लखनऊ -(ब्यूरो रिपोर्ट)- उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार, सहारनपुर के CDO सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। वहीं राज्य कर के अपर आयुक्त डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया CDO नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में लखीमपुर खीरी के CDO अभिषेक कुमार को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अयोध्या के अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का नया CDO बनाया गया है।
सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। अधिकारियों की नई तैनाती के बाद संबंधित विभागों और जिलों में प्रशासनिक कामकाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
सरकार के इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में बड़े स्तर पर जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिला है।

