अमृतसर -(मनदीप कौर)- शहर में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ पुलिस की नाकाबंदी के दौरान एक ASI गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला नावल्टी चौक का है, जहां पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक एक्टिवा सवार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य एक्टिवा सवार ने ASI को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ASI सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

ASI पवन कुमार को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायल ASI की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़े:-फगवाड़ा में 8 साल के बच्चे से चेन स्नैचिंग, पतंग के बहाने पास बुलाकर बाइक सवार फरार
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उनकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।
CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
बताया जा रहा है कि पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर एक्टिवा सवार युवकों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

