वॉशिंगटन: Greenland को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा ऐलान किया है। Trump ने कहा है कि अमेरिका ने Denmark और Greenland के साथ एक agreement किया है, जिसके तहत अमेरिका को Greenland की सुरक्षा पर “Permanent Control” मिलेगा।
Trump ने अपने बयान में कहा कि इस agreement के तहत अमेरिका को Greenland और अमेरिका की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की स्थायी क्षमता मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका पर इसके लिए कोई लागत नहीं आएगी।

Trump के मुताबिक, अब कोई भी अमेरिकी adversary Greenland में military base, military presence या sensitive investment नहीं कर सकेगा, जब तक अमेरिका की स्पष्ट लिखित मंजूरी न हो।
🇺🇸 Greenland में बढ़ेगी अमेरिकी Military Presence
Trump ने कहा है कि अमेरिका Greenland के उपयुक्त हिस्सों में बड़ी military presence विकसित करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करेगा। Reuters के अनुसार agreement U.S. को Greenland में military access और strategic presence बढ़ाने की अनुमति देता है।
अमेरिका पहले से Greenland में Pituffik Space Base संचालित करता है। यह base missile warning, missile defense और space surveillance जैसे महत्वपूर्ण कामों के लिए इस्तेमाल होता है।
🇩🇰 Greenland Denmark के अधीन ही रहेगा
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि Greenland अमेरिका का हिस्सा नहीं बना है। AP की रिपोर्ट के अनुसार agreement Greenland को Denmark के अधीन रखते हुए अमेरिकी military presence को मजबूत करने पर केंद्रित है।
Trump ने अपने बयान में इस agreement को “Infinite Life” Agreement बताया और इसे लंबे समय के लिए महत्वपूर्ण बताया है। हालांकि agreement की पूरी कानूनी शर्तों और उसके implementation की प्रक्रिया पर आगे और जानकारी सामने आना बाकी है।
🌍 Greenland क्यों है इतना महत्वपूर्ण?
Greenland Arctic क्षेत्र में स्थित है और इसकी भौगोलिक स्थिति North America और Europe के बीच रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। अमेरिका लंबे समय से वहां military infrastructure रखता है और Arctic में Russia तथा China की गतिविधियों को लेकर security concerns जताता रहा है

