नई दिल्ली:-( ब्यूरो रिपोर्ट)- Middle East में जारी तनाव के बीच Strait of Hormuz को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। ईरान ने दावा किया है कि उसके Revolutionary Guard Corps ने Hormuz से गुजरने की कोशिश कर रहे एक तेल टैंकर को निशाना बनाया।
ईरान के सरकारी प्रसारक के मुताबिक, Togo-flagged oil tanker “Trend” को गुरुवार रात Strait of Hormuz से गुजरने की कोशिश के दौरान निशाना बनाया गया। ईरान ने आरोप लगाया कि टैंकर बिना अनुमति के जलमार्ग से गुजरने का प्रयास कर रहा था।

हालांकि, Associated Press ने ईरान के इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है। इसलिए फिलहाल इसे ईरान का दावा ही माना जा रहा है।
Hormuz में घट रही है जहाजों की आवाजाही
तनाव का असर Strait of Hormuz से गुजरने वाले समुद्री यातायात पर भी दिखाई दे रहा है। Reuters के अनुसार 17 सितंबर को सिर्फ 4 commodity vessels Hormuz से गुजरे, जबकि पिछले 10 दिनों का औसत करीब 16 जहाज प्रतिदिन था।
Strait of Hormuz दुनिया के महत्वपूर्ण energy routes में से एक है। क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण यहां से तेल और गैस की आवाजाही प्रभावित होने की चिंता बनी हुई है।
तेल की सप्लाई पर नजर
Hormuz में बढ़ते तनाव का सीधा असर global energy market पर पड़ सकता है। Reuters के अनुसार शुक्रवार को Brent crude करीब $104.87 प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि WTI करीब $100.30 रहा।
Saudi Aramco ने भी सितंबर और अक्टूबर में Gulf से crude exports बढ़ाने की योजना बनाई है, जिसमें Oman के Sohar के जरिए ship-to-ship transfers का इस्तेमाल किया जाएगा।

