नई दिल्ली -(ब्यूरो रिपोर्ट)- भारत की मेजबानी में 18वां BRICS Summit आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें BRICS के सदस्य देशों के नेता वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
आज मोदी-शी की अहम मुलाकात

BRICS Summit के दौरान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक होने वाली है। शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं। यह उनकी करीब सात साल बाद भारत यात्रा है। दोनों नेताओं की मुलाकात भारत-चीन संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
यह भी पढ़े:-पंजाब के सरकारी शिक्षक 14-15 सितंबर को करेंगे प्रदर्शन, गैर-शैक्षणिक कामों का विरोध
बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, सीमा से जुड़े मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होने की उम्मीद है। भारत और चीन पिछले कुछ समय से सीमा विवाद के बाद रिश्तों को स्थिर करने की दिशा में कदम उठा रहे हैं।
BRICS Summit में किन मुद्दों पर चर्चा?
इस सम्मेलन में वैश्विक शासन में सुधार, बहुपक्षवाद, व्यापार और निवेश, तकनीक, ऊर्जा एवं खाद्य सुरक्षा और महत्वपूर्ण सप्लाई चेन जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। भारत की BRICS अध्यक्षता का फोकस Resilience, Innovation, Cooperation और Sustainability पर है।
कई बड़े नेताओं से मोदी की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी आज BRICS Summit के दौरान कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार शी जिनपिंग के अलावा इथियोपिया, मलेशिया, UAE और वियतनाम के नेताओं के साथ भी मुलाकातें निर्धारित हैं।
BRICS में एकजुटता की भी परीक्षा
इस बार BRICS Summit ऐसे समय हो रहा है जब दुनिया में मध्य पूर्व और यूक्रेन समेत कई बड़े भू-राजनीतिक संकट चल रहे हैं। ईरान और UAE के बीच मतभेदों के कारण साझा घोषणा को लेकर भी चुनौतियां बनी हुई हैं।

