रोहतक -(मनदीप कौर)- सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई है। पैरोल मिलने के बाद वह एक बार फिर जेल से बाहर आएंगे।
बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम के लिए यह 17वीं बार होगा, जब वह पैरोल या अस्थायी रिहाई के जरिए जेल से बाहर आएंगे। इससे पहले भी उन्हें कई बार पैरोल मिल चुकी है।

17वीं बार जेल से बाहर आएंगे राम रहीम
गुरमीत राम रहीम को इससे पहले 16 बार जेल से बाहर आने की अनुमति मिल चुकी है। अब एक बार फिर 21 दिन की पैरोल मिलने के बाद उनकी अस्थायी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।
यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/firozpur-food-safety-action-850-kg-khoya-suspicious-patisa/
राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। उनकी पैरोल को लेकर पहले भी कई बार राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा होती रही है।
बलात्कार मामले में काट रहे उम्रकैद की सजा
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया गया था और अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बावजूद उन्हें समय-समय पर पैरोल और फरलो के जरिए जेल से बाहर आने की अनुमति मिलती रही है।
फिलहाल उनकी नई पैरोल 21 दिनों की बताई जा रही है। उनकी रिहाई की तारीख और पैरोल से जुड़ी अन्य शर्तों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

