लुधियाना -(मनदीप कौर)- पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमलापुरी थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/akali-dal-rebellion-iqbal-singh-jhunda-supports-amritpal-singh-waris-punjab-de/
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार, पुत्र राजिंदर कुमार, निवासी न्यू सुंदर नगर, लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया था और इस तस्करी के नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं लोगों से भी अपील की गई है कि यदि उनके पास नशा तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

