जालंधर -(मनदीप कौर )- फिल्लौर इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार रात पंडेरा मोहल्ले में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर से नकदी के साथ सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक पूनम नैयर जब घर लौटे तो उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की जांच करने पर नकदी और सोने-चांदी के गहने गायब मिले। परिवार के मुताबिक, चोरी के कारण उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात
पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा सकती है।
फिल्लौर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। घरों में सेंधमारी के अलावा दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। लगातार हो रही वारदातों के चलते स्थानीय लोगों में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/jalandhar-nakodar-woman-doctor-loot-pistol-firing/
फिलहाल पुलिस से उम्मीद है कि CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

