नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है। नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। राहत और बचाव अभियान के दौरान नुवाकोट के बिदुर इलाके में एक ही घर के मलबे से 24 शव बरामद किए गए, जिससे तबाही की भयावह तस्वीर सामने आई है।

रिपोर्टों के मुताबिक नेपाल और तिब्बत में इस आपदा से 950 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,000 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। कई इलाकों में सड़कें, पुल, मकान और जलविद्युत परियोजनाएं बाढ़ के तेज बहाव में तबाह हो गई हैं।
यह भी पढ़े:-फिल्लौर में भीषण सड़क हादसा, बाइक स्टील बैरियर से टकराई; युवक गंभीर घायल
बाढ़ के बाद कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में भी बड़ी संख्या में लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव दल लगातार मलबा हटाकर सुरंगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। खराब मौसम और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण राहत कार्यों में भी मुश्किलें आ रही हैं।
नेपाल सरकार के अनुसार हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने का काम जारी है। भारत समेत कई देशों की टीमें भी बचाव अभियान में सहयोग कर रही हैं।

