जालंधर -(मनदीप कौर)- कपूरथला जेल के अंदर देर रात गोलियां चलने और भारी हंगामे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में जेल में बंद कैदी जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। कैदियों का कहना है कि उन्हें बिना किसी वजह के प्रताड़ित किया जा रहा है और बेरहमी से पीटा जा रहा है।
वीडियो में एक कैदी ने भूपिंदर, ज्योति, एकम और उनके गनमैनों के नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
कैदी का दावा है कि इस पूरी घटना में करीब 20 से 25 लोग शामिल थे, जिन्होंने देर रात जेल के अंदर कैदियों पर हमला किया।हालात बिगड़ने के बाद कई कैदी अपनी जान बचाने के लिए जेल की छत पर चढ़ गए। इस दौरान उन्होंने हाथों में आग की मशालें जलाकर विरोध जताया। वायरल वीडियो में कैदियों का यह भी कहना है कि फायरिंग के दौरान दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उन्हें अभी तक अस्पताल नहीं ले जाया गया।
कपूरथला जेल फायरिंग वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वहीं मामले को लेकर जेल प्रशासन की तरफ से भी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।कपूरथला जेल फायरिंग वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
इससे पहले लुधियाना जेल से भी गोलियां चलने की खबर सामने आ चुकी है। ऐसे में लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सोचने वाली बात यह है कि आखिर प्रशासन कैदियों की सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं जेलों के अंदर सुरक्षा इंतजामों पर चिंता बढ़ा रही हैं।
हालांकि इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वहीं मामले को लेकर जेल प्रशासन की तरफ से भी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

