अबोहर -(मनदीप कौर)- अबोहर के पटेल पार्क के नजदीक हुए एक शक्तिशाली धमाके ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।
मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि पूरी गली धुएं से भरी हुई थी और आसपास की इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। धमाका इतना जबरदस्त था कि एक घर की दीवार गिर गई, जबकि पास की दुकानों के दरवाजे भी टूटकर उखड़ गए।
इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ो:-https://chardapunjabtv.com/massive-fire-at-garbage-plant-on-kala-sanghian-road-three-factories-engulfed/
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में धमाके का कारण गैस सिलेंडर फटना बताया जा रहा है, हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ज्वलनशील पदार्थ की मौजूदगी के कारण धमाका अधिक तेज हो सकता है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और असली कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

