होशियारपुर -(मनदीप कौर)- पंजाब के होशियारपुर में मंगलवार सुबह तड़के एक PUNBUS भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा बस के टिप्पर से टकराने के कारण हुआ। दुर्घटना में बस में सवार कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
यह भी पढ़े –https://chardapunjabtv.com/jalandhar-royal-hotel-yuvti-death-police-investigation/

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4:40 बजे PUNBUS यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ PGI की ओर जा रही थी। होशियारपुर से बस के रवाना होने के करीब 10 मिनट बाद ही उसका टिप्पर के साथ एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री घायल हो गए।
यात्रियों ने ड्राइवर पर लगाए आरोप
हादसे के बाद कुछ यात्रियों ने बस चालक पर लापरवाही से बस चलाने के आरोप लगाए। यात्रियों का कहना है कि उन्होंने ड्राइवर को कई बार बस धीमी गति से चलाने के लिए कहा था, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।
कुछ यात्रियों ने ड्राइवर द्वारा नशे में होने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
मौके पर पहुंची SSF टीम
हादसे की सूचना मिलते ही SSF की टीम मौके पर पहुंची और घायलों की मदद करते हुए उन्हें इलाज उपलब्ध करवाया। हादसे में घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

