अमृतसर -(मनदीप कौर)- अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट पर देर रात SGPC की बसों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। कुछ लोगों ने बसों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे और अन्य हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में कुछ लोग बसों के साथ तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

संगत को धार्मिक स्थलों तक पहुंचाती हैं SGPC की बसें
जानकारी के अनुसार, हेरिटेज स्ट्रीट पर SGPC की कुछ बसें खड़ी थीं। इन बसों का इस्तेमाल संगत को अलग-अलग गुरुधामों के दर्शन करवाने के लिए किया जाता है। ऐसे में बसों में तोड़फोड़ की घटना को लेकर संगत में रोष और चिंता का माहौल है।
यह भी पढ़े:-फरीदकोट में शादी समारोह के दौरान हंगामा, लड़की के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया; परिवार-पुलिस में झड़प
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज और मौके से मिले अन्य सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान की कोशिश
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि SGPC की बसों में तोड़फोड़ क्यों की गई और इसके पीछे आरोपियों का क्या मकसद था। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह और आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

