चंडीगढ़ -(मनदीप कौर)- पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 8 IPS और 12 PPS अधिकारी शामिल हैं। नए आदेश के बाद कई महत्वपूर्ण पदों और जिलों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

इस फेरबदल में सबसे प्रमुख नियुक्ति Gurpreet Singh Bhullar की हुई है। नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे भुल्लर को IGP Border Range, Amritsar नियुक्त किया गया है। वह Harmanbir Singh की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं Harmanbir Singh को Commissioner of Police, Amritsar नियुक्त किया गया है।
- इन जिलों में बदले SSP
सरकार के आदेश के अनुसार Varun Sharma को SSP Patiala से बदलकर SSP SAS Nagar (Mohali) लगाया गया है। उनकी जगह Harmandeep Singh Hans अब SSP Patiala की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसी तरह Suhail Qasim Mir को SSP Bathinda नियुक्त किया गया है। वह Jyoti Yadav की जगह पद संभालेंगे। Jyoti Yadav को Commandant, 82nd Battalion PAP, Chandigarh की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं Vaibhav Choudhary को SSP Mansa नियुक्त किया गया है। वह Bhagirath Singh Meena की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। Bhagirath Singh Meena को AIG Personnel-1, CPO Punjab लगाया गया है।
- 20 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब सरकार के इस बड़े फेरबदल में जिला पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों की पोस्टिंग में भी बदलाव किया गया है। आदेश के मुताबिक संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब सरकार की ओर से पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। अब नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद संबंधित जिलों और रेंज में पुलिस प्रशासन की कमान नए सिरे से संचालित होगी

