होशियारपुर -(मनदीप कौर)- माहिलपुर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। हादसा माहिलपुर-फगवाड़ा रोड पर गणेशपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मंदीप सिंह, निवासी गांव तुआना, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंदीप सिंह जहान खेलां, होशियारपुर में ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी कार से गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/karnal-bastara-road-30-lakh-suspected-robbery/
हादसा इतना भीषण था कि कार पेड़ से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में मंदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद मंदीप सिंह को माहिलपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

