Tarn Taran -(मनदीप कौर)- पंजाब पुलिस को सीमा पार से हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। तरणतारन पुलिस ने BSF पंजाब के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए एक MP-09 राइफल और 7 आधुनिक पिस्टल बरामद की हैं। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/punjab-civil-hospital-grade-4-strike-20-august/

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हथियारों की यह खेप सीमा पार बैठे देश विरोधी तत्वों ने गैंगस्टर नेटवर्क के साथ मिलकर पंजाब भेजी थी। जांच एजेंसियों के अनुसार इन हथियारों का इस्तेमाल टारगेट किलिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने तथा पंजाब में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से किया जाना था।
बरामद हथियारों में 4 ग्लॉक पिस्टल, 2 जिगाना पिस्टल, 1 बेरेटा पिस्टल और 1 MP-09 राइफल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस अब इस मामले में आगे और पीछे के सभी लिंक खंगाल रही है। जांच का उद्देश्य पूरे नेटवर्क के सदस्यों की पहचान करना, हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करना और विदेश में बैठे हैंडलरों तक पहुंचना है।
पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह सीमा पार आतंकवाद और संगठित अपराध से जुड़े नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

