मोहाली -(मनदीप कौर)- पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार को पुलिस और कथित नशा तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब CIA स्टाफ की टीम गुप्त सूचना के आधार पर सिंथेटिक ड्रग ‘चिट्टा’ की बड़ी खेप पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर सनैटा क्षेत्र के पास नशीले पदार्थों की बड़ी खेप की डिलीवरी करने वाले हैं। सूचना मिलते ही CIA स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी।
यह भी पढ़े :- https://chardapunjabtv.com/dharmendra-pradhan-resigns-education-minister/
इसी दौरान संदिग्धों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमले में एक पुलिसकर्मी को गोली लगी, जबकि दूसरे पुलिसकर्मी पर तलवार से हमला किया गया। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घायलों की पहचान कांस्टेबल परमजीत सिंह और कांस्टेबल जगजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में फिलहाल आधिकारिक जांच जारी है और पुलिस जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा कर सकती है।

