हरियाणा -(मनदीप कौर)- हरियाणा की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। साढौरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक रहे राजपाल भुखड़ी का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वह 55 वर्ष के थे।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/babbu-maan-cjp-statement/
राजपाल भुखड़ी वर्ष 2009 में हरियाणा के यमुनानगर जिले के साढौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और लोगों से जुड़े रहने के कारण अलग पहचान बनाई थी।
उनके निधन की खबर से कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक की लहर है। कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

