चंडीगढ़ -(मनदीप कौर)- पंजाब सरकार आज (1 अगस्त) राज्य की लगभग 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹4,500 की राशि ट्रांसफर करने जा रही है। यह राशि तीन महीने की किस्त (₹1,500 प्रति माह) एक साथ भेजी जाएगी।
सरकार की महिला सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया था। अब पहली बार तीन महीने की राशि एकमुश्त लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।

यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/basti-bawa-khel-car-accident-3-injured-jalandhar/
सरकार का दावा है कि इस योजना से लाखों महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और परिवारों को राहत पहुंचेगी। वहीं, विपक्ष इस योजना को चुनावी घोषणा से जोड़कर सवाल भी उठा रहा है।
पंजाब सरकार के अनुसार, पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। जिन महिलाओं ने योजना के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया है और जिनके दस्तावेज़ सत्यापित हैं, उन्हें इस भुगतान का लाभ मिलेगा।
यदि किसी पात्र महिला के खाते में राशि नहीं पहुंचती है, तो संबंधित विभाग या हेल्पलाइन के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

