फिरोजपुर:-(Mandeep kaur)- पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। इस बार फिरोजपुर में सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने से राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई है। हालांकि पार्टी नेतृत्व लगातार एकजुटता का दावा कर रहा है, लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़े :- https://chardapunjabtv.com/jalandhar-abadpura-transformer-fire/

पोस्टरों में चरणजीत सिंह चन्नी की तस्वीर के साथ उन्हें लेकर विवादित संदेश लिखे गए हैं। पोस्टर पर राहुल गांधी से अपील करते हुए चन्नी को कांग्रेस से बाहर करने जैसी बातें भी लिखी गई हैं। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले चन्नी फिरोजपुर में एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इससे पहले मुक्तसर साहिब में भी कांग्रेस से जुड़े पोस्टर सामने आए थे। अब फिरोजपुर में चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ पोस्टर लगने के बाद पार्टी के भीतर गुटबाजी की चर्चा फिर तेज हो गई है।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये पोस्टर किसने लगाए और इसके पीछे किसका हाथ है। कांग्रेस की ओर से भी इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में पोस्टरों को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर लगातार जारी है।

