मोगा -(मनदीप कौर)- पंजाब के मोगा जिले में Vigilance Bureau ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। Kot Ise Khan थाने की SHO Inspector Sunita Bawa और Home Guard जवान Guravtar Singh को ₹50,000 रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है। Punjab Vigilance Bureau के मुताबिक दोनों के खिलाफ Prevention of Corruption Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े:- LPU Case: कथित दुष्कर्म मामले में महिला आयोग का Action, 30 सितंबर तक Report तलब

Vigilance अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता राजविंदर सिंह, निवासी Noorpur Hakima, ने शिकायत दी थी कि उसे एक मामले में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की जा रही थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, पहले कथित तौर पर ₹1 लाख की मांग की गई थी और बाद में रकम ₹80,000 पर तय हुई। शिकायतकर्ता से पहले ₹20,000 लिए जाने की बात भी Vigilance के हवाले से सामने आई है।
शिकायत मिलने के बाद Ferozepur Range Vigilance टीम ने Trap लगाया। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार रात Zira Road पर सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ₹50,000 की रकम लेते हुए कार्रवाई की गई।
Vigilance के मुताबिक, इसी कार्रवाई के दौरान SHO Sunita Bawa और Home Guard जवान Guravtar Singh को गिरफ्तार किया गया।
Vigilance Bureau के अनुसार आरोपियों के खिलाफ Prevention of Corruption Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

