फिरोजपुर -(मनदीप कौर)- पंजाब पुलिस द्वारा अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी और लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान भोला उर्फ अमन, जज्जज और अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया।

यह भी पढ़े:-श्रीराम अस्पताल में TB मरीज के इलाज को लेकर हंगामा, ₹47 हजार के बिल पर विवाद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सामान को लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और इसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान चोरी और लूट की अन्य घटनाओं से जुड़े सुराग सामने आने की संभावना है।

