जालंधर – ( मनदीप कौर)- पंजाब में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जालंधर रूरल पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में CASO Operation चलाकर बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस की टीमों ने शाहकोट, लोहियां, मेहतपुर और बिलगा समेत अलग-अलग इलाकों में चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से नशीले पदार्थ बरामद किए।

यह भी पढ़े: जालंधर में UPI चार्ज के खिलाफ प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान कुल 52.03 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा अवैध शराब और नशीली गोलियां भी पुलिस के हाथ लगी हैं। बरामदगी के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार CASO Operation का उद्देश्य नशे की सप्लाई करने वाले लोगों पर शिकंजा कसना और संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।
जालंधर रूरल पुलिस की ओर से आने वाले दिनों में भी नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

