जालंधर -(मनदीप कौर)- DAV College में पंजाबी गायक Nijjar के नए गाने की शूटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कॉलेज परिसर में हुई शूटिंग की तस्वीरें सामने आने के बाद प्रोफेसर M.P. Singh ने गाने में कथित तौर पर Gun Culture को प्रमोट किए जाने पर आपत्ति जताई है।
प्रोफेसर M.P. Singh ने इस मामले को लेकर डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और कॉलेज की मैनेजमेंट कमेटी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

कॉलेज में गाने की शूटिंग को लेकर उठे सवाल
मामले के अनुसार, DAV College में पंजाबी गायक Nijjar के एक गाने की शूटिंग की गई। आरोप है कि शूटिंग के दौरान हथियारों और Gun Culture को प्रमोट करते हुए दृश्य फिल्माए गए।
यह भी पढ़े:-अमृतसर में पुलिस का बड़ा CASO ऑपरेशन, गुजरपुरा और लाल क्वार्टर्स में घरों की तलाशी
प्रोफेसर M.P. Singh का कहना है कि वह लंबे समय से Gun Culture के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के बीच इस तरह की शूटिंग और कथित Gun Culture का प्रचार चिंता का विषय है।
6 महीने से सैलरी नहीं मिलने का भी दावा
प्रोफेसर M.P. Singh ने कॉलेज से जुड़े एक अन्य मुद्दे का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, उन्हें पिछले करीब 6 महीने से वेतन नहीं मिला है और शूटिंग के लिए कॉलेज को मिलने वाली राशि को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि यदि संस्था को कॉलेज में शूटिंग के लिए पैसे मिल रहे हैं तो इस संबंध में स्पष्टता होनी चाहिए। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
प्रोफेसर ने डीसी और कॉलेज मैनेजमेंट को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि शूटिंग के दौरान गोली चलती है या किसी तरह की अप्रिय घटना होती है तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
वहीं, मामले में संबंधित कॉलेज प्रबंधन और अन्य पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

