नई दिल्ली –आम आदमी पार्टी की नई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में कुल 330 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिसके दौरान अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से आम आदमी पार्टी का संयोजक चुना गया।
राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अरविंद केजरीवाल को पार्टी की कमान सौंपे जाने पर सर्वसम्मति बनी। इसके साथ ही पार्टी के शीर्ष संगठनात्मक नेतृत्व को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है।

यह भी पढ़े:-लुधियाना में सॉस फैक्टरी पर सेहत विभाग की रेड, 200 पेटी सॉस जब्त
बैठक में पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव और एनडी गुप्ता कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा पार्टी की 23 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है।
नई टीम के गठन के साथ आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी के जरिए पार्टी अपने संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों पर फोकस बढ़ाएगी।
राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिए गए इन फैसलों को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई टीम के सामने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करने की चुनौती भी होगी।

