मनदीप कौर -(जालंधर)- कोट मोहल्ला में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब क्षेत्र के प्रधान दविंदर कुमार गोला जी के भतीजे का अचानक निधन हो गया। इस दुखद खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में मातम का माहौल बन गया और परिजनों सहित स्थानीय लोगों में गहरा दुख देखा गया।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों दविंदर कुमार गोला जी के भतीजे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। इस अप्रत्याशित घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। आज घास मंडी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में रिश्तेदार, मित्र और इलाके के लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे।
इस दुख की घड़ी में आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत जी भी दविंदर कुमार गोला जी के निवास स्थान पर पहुंचे और परिवार के साथ शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

