Ludhiana -(मनदीप कौर)- मिली जानकारी के अनुसार, शाम 8 बजे एयर रेड सायरन बजाकर इस मॉक ड्रिल की शुरुआत की जाएगी। सायरन लगभग दो मिनट तक अलग-अलग आवाज़ों में बजेगा, जिसके बाद चिन्हित इलाकों में ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। इस दौरान लोगों को गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/ludhiana-budhewal-sarpanch-attack/
इसी बीच लुधियाना में कुछ स्कूलों और रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एक ईमेल के जरिए 23 और 24 अप्रैल के दौरान संभावित धमाकों की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पंजाब सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल 24 अप्रैल के दौरान फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीम, मेडिकल सहायता और ट्रैफिक कंट्रोल जैसी सेवाओं की भी जांच की जाएगी। हालांकि जरूरी सेवाएं इस दौरान जारी रहेंगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक अभ्यास है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह मॉक ड्रिल राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने के लिए की जा रही है।

