जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर के गढ़ा इलाके के गुरु दीवान नगर में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और घना धुआं दूर-दूर तक फैल गया। धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़े –https://chardapunjabtv.com/truck-swift-bolero-accident-12-dead/
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। आग पहली मंजिल पर लगी बताई जा रही है, जिससे बुझाने में काफी दिक्कत आई।
🔍 आग लगने का कारण
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। दमकल विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।
🗣️ स्थानीय लोगों का आरोप
इलाके के लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में चल रहे इस कबाड़ गोदाम को हटाने के लिए उन्होंने कई बार नगर निगम को शिकायत दी थी।
लोगों के अनुसार, गोदाम से बदबू और धुएं की समस्या पहले से ही बनी हुई थी, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।
🚒 दमकल विभाग की कार्रवाई
दमकल विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक, सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

