पंजाब -(मनदीप कौर)- पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। बोर्ड की ओर से दोपहर 12:30 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा।
इस साल पंजाब बोर्ड की 10वीं परीक्षाएं 6 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। करीब 2.8 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने विषयवार अंक ऑनलाइन देख सकेंगे।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/punjab-nagar-nigam-chunav-2026/
छात्रों को सलाह दी गई है कि रिजल्ट देखने से पहले अपना रोल नंबर तैयार रखें, ताकि वेबसाइट पर आसानी से परिणाम चेक किया जा सके।
रिजल्ट देखने के लिए छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
पर विजिट कर सकते हैं।
ऐसे करें PSEB 10वीं रिजल्ट 2026 चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर “PSEB Class 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
विषयवार अंक चेक करें और मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

