जालंधर -(मनदीप कौर)- पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने देर रात शहर के विभिन्न पुलिस थानों की अचानक चेकिंग कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की और थानों में चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
यह भी पढ़े:-Jalandhar News: Model House में Momos को लेकर हंगामा, ग्राहक और दुकानदार में तीखी झड़प

पुलिस कमिश्नर की अचानक चेकिंग के दौरान थानों में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। उन्होंने पुलिस मुलाजिमों को पूरी तनदेही और सख्ती के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
थानों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
चेकिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर ने थानों में मौजूद कर्मचारियों से बातचीत की और वहां चल रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आने पर संबंधित मुलाजिम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत लेकर आने वालों की बात प्राथमिकता से सुनने के निर्देश
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने विशेष तौर पर निर्देश दिए कि देर रात भी थाने में शिकायत लेकर पहुंचने वाले हर पीड़ित की बात प्राथमिकता के आधार पर सुनी जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या के समाधान के लिए उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिया कि पुलिस का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

