जालंधर -(मनदीप कौर)- नकोदर पुलिस ने अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता लाल हुसैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने बेटे को अस्पताल से अगवा करवाने की झूठी कहानी रची थी।
बताया गया कि युवक को इलाज के लिए नकोदर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल से कुछ अज्ञात व्यक्ति उसे अपने साथ ले गए हैं। शिकायत मिलने पर नकोदर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़े -जालंधर में पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई थाना प्रभारियों में फेरबदल
जांच के दौरान पुलिस को कई तथ्य संदिग्ध मिले। पुलिस के मुताबिक लाल हुसैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटे के अपहरण की साजिश रची थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाल हुसैन समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कथित तौर पर अपहरण में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की है। पुलिस अब पूछताछ के जरिए इस पूरी साजिश के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

