नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला जापान के निसिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है।
भारत को शुरुआती झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा। वैभव ने 9 गेंदों पर 15 रन बनाए और दो छक्के लगाए। उन्हें सैम अयूब ने आउट किया। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और तेज बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा किया।

यह भी पढ़े:-लुधियाना में हाईकोर्ट के आदेश की कथित अवहेलना, गगनदीप को धमकी देने का आरोप; 2 पर FIR
स्क्रीनशॉट में उपलब्ध मैच अपडेट के अनुसार भारत ने 7.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए थे। अभिषेक शर्मा 55 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे, जबकि टीम की नजर बड़े स्कोर पर थी।
भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

