देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद्, समाजसेवी और पूर्व राज्यपाल डॉ. डी.वाई. पाटिल का निधन हो गया है। उनके निधन से शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 22 अक्टूबर 1935 को जन्मे डॉ. डी.वाई. पाटिल ने अपने जीवन को शिक्षा, समाज सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया।
डॉ. डी.वाई. पाटिल ने बिहार, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अलावा वे कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में भी शामिल रहे।

यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/devi-talab-mandir-pathrav-jalandhar/
डॉ. डी.वाई. पाटिल डी.वाई. पाटिल ग्रुप के संस्थापक थे। उनके नेतृत्व में देशभर में 182 से अधिक शैक्षणिक संस्थान, 7 विश्वविद्यालय और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस अस्पतालों का विशाल नेटवर्क स्थापित किया गया। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
डॉ. डी.वाई. पाटिल के निधन पर विभिन्न राजनीतिक नेताओं, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके द्वारा स्थापित संस्थान आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते रहेंगे।

