पंजाब -(मनदीप कौर)- चंडीगढ़ में एक बार फिर बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इस बार Punjab University Chandigarh और DC ऑफिस को निशाना बनाने की बात सामने आई है।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंच गए। दोनों जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी गई है।
यह भी पढ़े –https://chardapunjabtv.com/aap-mp-security-controversy/
अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर जांच हर एंगल से की जा रही है।
शरारती कॉल की आशंका
प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि धमकी भरी कॉल किसी शरारती तत्व द्वारा की गई हो सकती है। कॉल की लोकेशन ट्रेस करने के लिए साइबर टीम को भी लगाया गया है।
लोगों से अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

