पंजाब -(मनदीप कौर)- पंजाब की राजनीति में इस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री Tarun Chugh ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है। यह कार्रवाई पंजाब में हुए धमाकों को लेकर दिए गए बयान के बाद की गई है।
भाजपा की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिना किसी ठोस सबूत के भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का आरोप है कि इस तरह के बयान से जनता में भ्रम और तनाव पैदा हो सकता है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्य के संवेदनशील माहौल में जिम्मेदार बयान देना जरूरी है।
यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/fatehabad-poultry-farm-firing/
तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जहां विदेशी नेटवर्क और संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही हैं, वहीं मुख्यमंत्री राजनीतिक बयानबाजी में लगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष पर निशाना साध रही है।
भाजपा ने साफ किया है कि यदि मुख्यमंत्री 7 दिनों के भीतर अपना बयान वापस लेकर सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी ने इसे राजनीतिक और सामाजिक माहौल खराब करने वाला बयान बताया है।
वहीं इस पूरे मामले के बाद पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। विपक्ष लगातार राज्य में कानून व्यवस्था, गैंगस्टर गतिविधियों और धमाकों की घटनाओं को लेकर सरकार को घेर रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस नोटिस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

