नागोया: Asian Games 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से हराया।
मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। हाफ टाइम तक भारत 22-16 से आगे था। दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी की कोशिश करते हुए स्कोर का अंतर कम किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच बढ़त कायम रखी।

यह भी पढ़े:-छेहरटा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, 4 आरोपी गिरफ्तार; 3 घायल
फाइनल में भारत की ओर से संजू देवी ने भी अहम भूमिका निभाई और टीम ने 37-34 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने Asian Games में अपना खिताब बरकरार रखा।
भारत ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

