नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और LJP(R) के अध्यक्ष चिराग पासवान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक उनके कार्यालय को डाक के जरिए एक धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई है। चिट्ठी में चिराग पासवान की हत्या करने की धमकी दी गई है।
बताया जा रहा है कि धमकी भरे पत्र में अंग्रेजी में बेहद गंभीर संदेश लिखा गया है। पत्र में कट्टर आतंकवादियों द्वारा जल्द हत्या किए जाने की बात कही गई है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद चिराग पासवान के कार्यालय की ओर से इसे गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर आवश्यक सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की गई है।

🔎 धमकी देने वाले की पहचान में जुटी एजेंसियां
सूत्रों के अनुसार, अब जांच एजेंसियां धमकी भरी चिट्ठी भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुट गई हैं। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पत्र किस स्थान से भेजा गया था और इसके पीछे कौन है।
यह भी पढ़े:-जालंधर दौरे पर BJP को झटका, 12 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी
मामले को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। फिलहाल धमकी की वास्तविकता और इसके पीछे की मंशा को लेकर जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।
⚠️ जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई
चिराग पासवान को मिली इस कथित धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी देने वाला कौन है और उसकी मंशा क्या थी। संबंधित एजेंसियां पत्र और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

