पठानकोट/अमृतसर: -(मनदीप कौर)-पठानकोट-डलहौजी हाईवे (NH-154A) पर बधानी में श्री साईं डिप्लोमा कॉलेज के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार महिंद्रा स्कॉर्पियो कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/jalandhar-me-ghar-me-chori-lambra-police/

हादसे में अमृतसर के 6 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान राज अभय सिंह (23), वंश (24), करणवीर सिंह (25), राजबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह और प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। सभी युवकों की उम्र करीब 23 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में चंबा, हिमाचल प्रदेश निवासी एक व्यक्ति के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।
🚨 हादसे के बाद कार से मिला सामान
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो की तलाशी के दौरान कार के अंदर से शराब की दो बोतलें, एक महंगी लग्जरी घड़ी, 220 रुपये नकद और एक महंगा स्मार्टफोन बरामद हुआ। एसएसएफ की टीम ने बरामद सामान को युवकों के परिवार के हवाले कर दिया है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

