अमृतसर -(मनदीप कौर)- पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर देहात पुलिस और BSF को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.28 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह हाल के समय की बड़ी बरामदगियों में से एक है। आरोपी के खिलाफ थाना घरिंडा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।

यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/thailand-school-shooting-student-firing/
जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही हैं। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास नशे की बिक्री, तस्करी या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि जनता के सहयोग से नशा तस्करी पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सकती है।

